Top News

ट्रक फंसने से रेलवे फाटक पर लगा रहा आधा घंटे जाम

*ट्रक फंसने से रेलवे फाटक पर लगा रहा आधा घंटे जाम*

औरैया* कंचौसी क्रॉसिग पर बुधवार दोपहर  ट्रक के फंसने से लंबा जाम लग गया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं अप  लाइन पर ट्रेन आने के चलते फिर से फाटक बंद कर दिया गया। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। रेलवे फाटक पर जाम लगने की वजह से दो मालगाड़ी आउटर पर खड़ी रही। बुधवार दोपहर करीब तीन बजकर पच्चीस मिनट पर  ट्रेन गुजारने के बाद फाटक बंद किया गया। रेलवे फ्रंट कॉरिडोर द्वारा बनाये गए ट्रैक से अप और डाउन दोनो तरफ से मालगाड़ी  निकलने पर फाटक पर जाम लगना शुरू हो गया। फाटक खुलने पर जल्दबाजी के चलते ट्रक पर फंस गया। गेटमैन ने किसी तरह ट्रैक से वाहन हटाकर फिर से फाटक बंद कर दिया। इस पर जाम में फंसे वाहन नहीं निकल सके। फाटक बंद होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रेलवे के कर्मचारियों ने मौरंग लदे ट्रक को साइड में लगवा दिया। तकरीबन आधा घंटे बाद फाटक खुलने पर जाम खुल सका। स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया कि व्यस्त रूट होने के चलते ट्रेनों का आवागमन बना रहता है। ट्रक फंस जाने से जाम लगा रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم