Top News

*पत्रकार सौरभ त्यागी के परिवार सहित कई लोगों ने लगवाई वैक्सीन*

*बस्तेपुर में बैक्सीन प्रति बढी जागरूकता*


*महिलाओं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर लगवाई वैक्सीन*


रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन


 हदरुख, जालौन । कोरोना वैक्सीन के विरुद्ध फैलाई गई अफवाहों का बाजार ठंडा पड़ गया है । *पत्रकार सौरभ त्यागी ने गाँव के लोगों को जागरूक किया* और जागरूक महिलाओं और पुरुषों ने प्राथमिक विद्यालय पहुंच बढ़चढ़ कर वैक्सीनेशन कराया ।
   ज्ञात हो कि कुछ समाज विरोधी शातिर दिमाग लोगों ने समाज में कोरोना महामारी से मर जाने देने के लिए कोरोना वैक्सीन के विरुद्ध फर्जी अफवाह फैलाई थी कि वैक्सीन लगने से लोग बीमार हो रहे हैं अथवा मर रहे हैं, इसका दुष्प्रभाव यह पड़ा कि जीवन रक्षक वैक्सीन को लगवाने के लिए कुछ अनपढ़ और नासमझ लोग डरने लगे किंतु जागरूक लोगों ने झूठी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए वैक्सीनेशन कराया और सुरक्षित रहे किंतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ व सुरक्षित रखने के लिए सभी को वैक्सीन लगना अनिवार्य होने के कारण संपूर्ण सरकारी मशीनरी लोगों को जागरूक करने में जुटी रही इसमें क्षेत्रीय समाजसेवी लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंततोगत्वा झूठ का महल भरभरा कर ढह गया और ग्रामीण क्षेत्र में भी सच्चाई सामने आ गई कि वैक्सीन लगना जीवन के लिए सुरक्षित है एवं अनिवार्य है परिणाम स्वरूप  बुधवार और गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बस्तेपुर में लगभग 100 महिलाओं व पुरुषों ने पहुंच कर कोरोना वैक्सीन लगवाई । इस मौके पर पत्रकार सौरभ त्यागी के पिता विमल कुमार ,व दादा काशीराम, एवं मां सरोज देवी सहित बर्तमान प्रधान वीरपाल दोहरे , रविन्द्र सिंह गौर, , बाँकेलाल , बहादुर सिंह व महिलाओं में , जैवा रामवती सहित लगभग एक सैकड़ा लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वही एएनएम सहित  आशा बहू ममता आंगनवाड़ी कार्यकत्री  सत्यवती मौजूद थी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم