*बंदियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए हुई बैठक*
*बच्चे लाल कमेटी के बिंदुओं पर की गई चर्चा*
*औरैया।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक जनपद न्यायालय डॉक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में स्थानीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में हुई। जिसमें बच्चे लाल कमेटी से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जेल अधीक्षक ने जेल में निरुद्ध बंदियों व उनके परिवारी जनों की समस्याओं से अवगत कराया। प्राधिकरण ने कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ जेल में निरुद्ध बंदियों को सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। इस बैठक में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जीवक कुमार सिंह , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिवाकर कुमार , कोर्ट मैनेजर विपिन कुमार सिन्हा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व तहसीलदार आदि अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know