Top News

पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बने प्रधान महेंद्र सिंह नागर

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर              
गौतम बुद्ध नगर -बादल पुर निवासी प्रधान महेंद्र सिंह नागर हिंदुत्व के चेहरा माने जाने वाले को उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के ग्लोबल हिंदू फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।हिंदुत्व के लिए पहचाने जाने वाले व्यक्ति को संस्था के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र दिया सम्मान को पाने के बाद प्रधान महेंद्र सिंह नागर का आज दुजाना गांव में डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर के आवास पर फूल माला व पगड़ी बांधकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने कहा की हाल ही में हमारे हिंदुओं के धर्मांतरण की जो बात अभी समाचार चैनलों पर चल रही है उनका पूर्ण तरीके से दोषियों के प्रति कानून अपना कार्य कर चुका है भविष्य में अगर कोई भी धर्मांतरण को अपने हाथ में लेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है कानून के दायरे में ही कार्य करना है डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ने इस मौके पर कहा हमारा हिंदू धर्म सुरक्षित है हम सब एकत्रित होकर हिंदू धर्म को बचाएंगे।
 इस मौके पर हमारे आदर्श प्रधान जुल्फी सिंह ,मास्टर हुकम सिंह आर्य, प्रवीण नागर ,सुमित कसाना, नंदकिशोर नागर ,विनोद कुमार फौजी, अरुण नागर ,शुभम नागर आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم