Top News

राष्ट्रपति का कानपुर हुआ आगमन, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत

राष्ट्रपति का कानपुर हुआ आगमन, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत

कानपुर-  राष्ट्रपति भारत, रामनाथ कोविन्द जी के जनपद कानपुर नगर आगमन पर कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन पर प्रदेश की  राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री, उ0प्र0, आदित्यनाथ ने उनका अंगवस्त्र पहनाकार स्वागत किया तथा शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, मा0 सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले, श्री सत्यदेव पचैरी एवं एम0एल0सी0 अरुण पाठक, मा0 विधायक गोविन्द नगर श्री सुरेन्द्र मैथानी, विधायक किदवई नगर महेश त्रिवेदी, विधायक घाटमपुर श्री उपेन्द्र पासवान, विधायक बिल्हौर श्री भगवती सागर, जिलाध्यक्ष दक्षिण श्रीमती वीना आर्या पटेल, जिलाध्यक्ष उत्तर श्री सुनील बजाज आदि ने मा0 राष्ट्रपति जी का कानपुर आगमन पर स्वागत किया।
कानपुर रेलवे स्टेशन पर मण्डलायुक्त डा0 राज शेखर, पुलिस कमिश्नर श्री असीम अरुण, जिलाधिकारी श्री आलोक तिवारी सहित रेलवे एवं सेना के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم