*देश की आजादी से अब तक नहीं बना मार्ग*
*एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में होती है परेशानी*
*बिधूना, औरैया।* देश की आजादी के 7 दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आज तक सूखमपुर पट्टी घुरऊ मार्ग नहीं बना है जिससे लगभग एक दर्जन गांव के लोग बेहद दिक्कतें उठा रहे।जन प्रतिनिधियों के तमाम आश्वासनों के बावजूद आज तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है जिससे पीड़ित लोगों में शासन व प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है।
बिधूना तहसील क्षेत्र का सूखमपुर पट्टी घुरऊ मार्ग देश की आजादी के लगभग 7 दशक बीत जाने के बावजूद आज तक नहीं बन सका है मार्ग के अभाव में सूखमपुर पट्टी घुरऊ पट्टी तोरना किचहिया गोपालपुर जलालपुर समेत लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पिछले लगभग दो दशक पूर्व तत्कालीन बिधूना क्षेत्र के भाजपा विधायक और सांसद यादव द्वारा उक्त मार्ग पर मिट्टी डलवाकर कच्चा संपर्क मार्ग बनवाया गया लेकिन अब तक की बनी किसी भी सरकार ने उक्त मार्ग को पक्का कराने की जहमत नहीं उठाई है जिससे उबड़ खाबड़ कच्चे रास्ते से होकर लोगों को आवागमन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे पीड़ित लोगों में शासन व जिला प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह सेंगर सुरेंद्र प्रताप दुबे श्याम सुंदर शाक्य आदि लोगों ने उक्त मार्ग को जल्द पक्का कराने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन को शिकायती पत्र भेजा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know