*रात्रि में भूसे के कूपों में आग लगने से 100 क्विंटल भूसा जला*
*बिधूना, औरैया।* बेला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गाँव रुपपुर में किसान के जानवरों के लिए एकत्रित किये गये भूसे के कूपों में आग लग गयी जिससे किसान को भारी क्षति का सामना करना पङा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रुपपुर कैथावा के किसान अनिल कुमार दिवाकर ने अपनी खाली पङी जगह में भूसे के दो बङे-बङे कूप बना रखे थे जिसमें बीतीरात किसी ने रंजिशन आग लगा दी सुबह जाकर देखा तो अन्दर ही अन्दर दोनों कूपों का भूसा पूरी तरह जल गया था सुबह तक सुलग रहा था । दोनों कूपों में लगभग 50 हजार रुपये की कीमत का भूसा भरा था । भूसा जलने से पीड़ित किसान के सामने जानवरों को चारा खिलाने का संकट पैदा हो गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know