Top News

सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव की ओर से अवैध शराब के खिलाफ लगातार हो रही छापामारी

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया।अलीगढ़ में हुए शराब कांड में कई मौतों के बाद जागे प्रशासन ने औरैया में भी अवैध शराब माफिया के ठिकानों पर छापेमारी की थी, आखिर बुधवार को कुछ कामयाबी हाथ लगी। औरैया के दिबियापुर थाने के सहायल तिराहा के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान फरार चल रहे तीन शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 17 मार्च को एक घर में छापा मार था। जहां पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन आरोपित मौके से फरार हो गए थे। जिनकी तलाश में पुलिस ठिकानों पर दबिश दे रही थी।


सीओ सिटी ने चलाया था अभियान : सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव की ओर से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

17 मार्च को मोहल्ला विकास कुंज निवासी इंद्रपाल सिंह के मकान में छापेमारी करते हुए अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए शराब माफिया रमेशचंद्र पुत्र पूरन सिंह निवासी लक्ष्मण पुर्वा थाना फफूंद को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए थे, लेकिन मौके का फायदा उठाकर तीन आरोपित भाग जाने में सफल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।

तीन शराब माफिया की मिली थी जानकारी : एसपी ने बताया कि उनकी ओर से गठित दिबियापुर थाने की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक शम्भू दयाल को सूचना मिली कि फरार चल रहे तीन शराब माफिया सहायल तिराहा के पास मौजूद हैं। इस उपनिरीक्षक फोर्स के साथ सहायल तिराहा पहुंच गए और घेराबंदी करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम कल्लू पुत्र अजय कुमार निवासी ग्राम नवीमोहन सूख थाना सहायल, रघुनाथ निषाद पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना सहायल व मोनू उर्फ विकास कुमार पुत्र स्व. अवधेश कुमार निवासी ग्राम नवीमोहन की मडैया थाना सहायल बताया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم