*शातिर तड़ीपार चोरों के गिरोह को किया गिरफ्तार*
*औरैया।* जनपद में अपराध व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन औरैया के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर, औरैया सुरेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा जनपद में वाहन चोरी व लूट की घटनाओं को अन्जाम देने करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में सराहनीय सफलता प्राप्त की।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के सम्बन्ध में प्रयासरत पुलिस टीम थाना कोतवाली औरैया ने स्वाट टीम के समन्वय से मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों, जो जिलाबदर बदमाश हैं, को बीती रात दिबियापुर बाईपास रोड पर चोरी की पल्सर मो0सा0 व टीवीएस मोपैड के साथ गिरफ्तार किया जिनके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पूर्व में चोरी के अभियोग पंजीकृत थे। दोनों बदमाश अरूण यादव व धीरू यादव के कब्जे से दो तमन्चों व कारतूसों की बरामदगी की गयी। गिरफ्तारी के समय इनका एक साथी बदमाश शातिर चोर अंकित चकवा पुत्र जग्गे निवासी कुखावतू भागने में कामयाब रहा, जिसकी गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। पूछताछ करने पर पकड़े गये दोनों चोरों ने बताया कि ये लोग जिलाबदर होते हुए भी यहीं जनपद में रहकर रात बेरात निकलते हैं, और चोरी व लूट की घटनाओं को अन्जाम देते हैं, पकड़े जाने से बचने के लिए अवैध असलाह रखते हैं। मौका पड़ने पर फायरिंग कर भय कारित कर निकल भागते हैं। जनपद में अन्य जगहों पर भी इनके द्वारा चोरी छिनैती की घटनाऐं की गयी हैं। जिसके सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कोतवाली औरैया में विभिन्न धाराओं के अलावा गुंडा निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभियुक्तों का चालान कर जेल भेजा जा रहा है। जबकि मौके से अंकित चकवा पुत्र जग्गे निवासी अचानकपुर थाना सहायल औरैया हाल पता कखावतू कांशीराम कालौनी थाना कोतवाली औरैया मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली कोतवाली औरैया पुलिस टीम कोतवाली औरैया , स्वाट टीम उ0 नि0 दिनेश कुमार, प्रभारी उ0 नि0 जितेन्द्र सिंह , का0 अजय कुमार,उ0 नि0 राम प्रकाश, हे0 कां० संजय सिंह, कां0 ललित कुमार,
म0 उ0 नि0 पूजा सोलंकी, कां० आकाश, का0 विवेक कुमार, हे0 का0 राम विलास, का0 धर्मेन्द्र शर्मा, चालक कान्स0 प्रभात मणि त्रिपाठी,
कां0 धर्मेन्द्र कुमार, (सर्विलासं सेल) कां0 मनीष कुमार (सर्विलासं सेल)
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know