Top News

विकास भवन में महिला बाथरूम सफाई के नाम पर खोलता पोल*

*विकास भवन में महिला बाथरूम सफाई के नाम पर खोलता पोल*

*औरैया।* सरकारी भवनों को साफ सफाई के लिए जहां प्रदेश की योगी सरकार इस कोरोना  काल में अपना डंका पीट रही है। वहीं जिला मुख्यालय में स्थित विकास भवन में बचत कार्यालय के निकट बना शौचालय  गंदगी और साफ सफाई न होने के कारण सरकार की पोल खोल रहा है। जबकि सफाई कर्मियों को इतना भी भय नही है , कि जिलाधिकारी और सीडीओ का कार्यालय भी विकास भवन की समीप स्थित है। सरकारी काम काज के लिए आने वाली  महिलाओं के साथ विकास भवन में कार्यरत महिला कर्मचारियों को  इस शौचालय में फैली दुर्गंध और गंदगी के कारण शौच के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।कई महीनो से इस शौचालय की सफाई न होने के कारण इसके आस पास खड़ा रहना भी मुश्किल है। लोगो का कहना है की जब सरकारी भवनों की यह हालत है तो आम जनता का क्या होगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم