*कंचौसी वासियो ने रेलमंत्री को किया ट्वीट*
*ओवर ब्रिज पर टीन शेड लगवाएं जाने की माँग*
*कंचौसी (औरैया )*
कंचौसी रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के ऊपर टीन शेड लगवाएं जाने की माँग कस्बा के लोगो ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को ट्वीटर के माध्यम से की है ।लोगों ने रेलमंत्री से किए ट्वीट में बताया कि तेज धूप बारिश से यात्रियों को होने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए समस्या से निजात दिलाए जाने की माँग की गई है ।नगर के अनिरूद दुबे, शिवम पाङेय ,नंदू शर्मा आदि ने रेलमंत्री को किए ट्वीट में अनुरोध किया कि कंचौसी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के अभाव में जनता परेशान है।उन्होंने ने रेलमंत्री से यात्री पुल फुट ओवर ब्रिज के ऊपर टीन शेड न होने से तेज धूप बारिश और सर्दी में आवागमन करने से काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। टीन लगने से लोगो को इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know