■ *पति पर हमला करते देख बदमाशों से भिड़ी दवा विक्रेता की पत्नी "स्तुति" ने "सावित्री" बनकर बचाई पति की जान*
■ *हमले व लूटपाट में नाकाम बदमाश दवा विक्रेता की पत्नी का सोने का मंगलसूत्र व चैन झटककर भागे*
■ *वारदात को अंजाम देने आए 4 बदमाशों में से 2 को पहचाना दवा विक्रेता वह उसकी पत्नी ने: थाने में दी दो नामदर्ज व दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर*
यू पी न्यूज 21 औरैया
जनपद के थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरौली शिव में बीती रात हुई दुस्साहसिक वारदात में अज्ञात बदमाशों ने दवा विक्रेता के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की, जानकारी पाकर उठे दवा विक्रेता के विरोध करने पर सशस्त्र बदमाशों ने जानलेवा हमला बोल कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया,
प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम पिपरौली शिव निवासी दवा विक्रेता अरविंद शुक्ला पुत्र राम प्रकाश शुक्ला की पिपरौली शिव में याकूबपुर रोड पर निजी मकान में दवा की दुकान है, अरविंद शुक्ला रात को अपनी दुकान बंद करके घर में सोए थे इसी बीच रात करीब 2:00 बजे उन्हें खटपट की आवाज सुनाई दी इस पर दवा विक्रेता अरविंद शुक्ला ने उठकर देखा तो दो सशस्त्र बदमाश घर में चोरी का प्रयास कर रहे थे इस पर उन्होंने बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने उन पर मोटे डंडे से जानलेवा हमला कर दिया उनकी चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी की स्तुति शुक्ला बदमाशों से भिड़ गईं और उन्होंने बदमाशों के हाथों से मोटा डंडा छीन लिया और उल्टा उन्हीं पर वार कर दिया जिससे सशस्त्र बदमाश उल्टे पांव पीछे के दरवाजे से भाग गए, अरविंद शुक्ला ने बताया कि बदमाशों के हमले से अगर उनकी पत्नी उन्हें न बचाती तो बदमाश बड़ी घटना को अंजाम दे देते, अरविंद शुक्ला ने बताया कि दो बदमाश पीछे के दरवाजे से होकर भागे जब कि दो सामने आगे के दरवाजे पर पहरेदारी के लिए खड़े थे,इसी दौरान भागते वक्त बदमाशों ने उनकी पत्नी स्तुति शुक्ला के गले से सोने का मंगलसूत्र सोने की जंजीर झटक ली,सुबह दवा विक्रेता अरविंद शुक्ला ने बेला थाने जाकर वारदात की तहरीर दी, दवा विक्रेता पर हुए जानलेवा हमले और डकैती की घटना से पिपरौली शिव के ग्रामीणों व व्यापारियों में दहशत फैल गई है, दवा विक्रेता ने बताया कि हमला व भागते समय उन्होंने व उनकी पत्नी ने दो बदमाशों को पहुंचाना है जो ग्राम पिपरौली शिव के ही निवासी हैं, दवा विक्रेता अरविंद शुक्ला ने थाने में दी तहरीर में दोनों स्थानीय युवकों के नाम व दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है,ग्राम पिपरौली शिव के व्यापारियों व संभ्रांत जनों ने पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही कर व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की है।।
फ़ोटो 1-घायल दवा विक्रेता
2-बदमाशों से भिड़कर पति को बचाने वाली दवा विक्रेता की पत्नी
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know