Top News

जिनके सिर पर पिता का साया होता है वह किस्मत वाले होते है:- पत्रकार त्यागी

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मनाया फादर्स डे।



*सारी मुसीबतों का सामना कर बच्चों को खुशियां देते है हर किसी के पिता*


ब्यूरो रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन



मदारीपुर (जालौन) - लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पिता दिवस का खूब आनंद लूटा व फेसबुक , वॉटसेप , इंस्टाग्राम , ट्यूटर के माध्यम से पिता दिवस पर जमकर लुप्त उठाया व एक दूसरे को अपनी बात कहने व बधाई देने वाले माध्यम का सहारा लिया लोगों ने अपने मित्रों व सगे संबंधियों के साथ इंटरनेट के अच्छे खासे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया
*पत्रकार सौरभ त्यागी* का कहना है कि पिता का साथ जिन लोगों को मिलता है वह बहुत ही भाग्यशाली होते है । पिता वह पेड़ की तरह हैं जो बारिश आंधी तूफान सभी का सामना कर फल भी देता है और छाव भी इसी तरह पिता अपने बच्चों को सभी मुसीबतों से बचाने में अपनी पूरी उम्र गुजार देते है इसी लिए फादर्स डे पर ही नहीं हमेशा ही पिता का सम्मान करें और उम्र ढलने के बाद उनका ख्याल रखें क्योंकि जब बच्चे छोटे होते है तो वह कितनी मुश्किलों का सामना कर हमें पढ़ाते है।वहीं इस मौके पर बेटियों ने भी पिता दिवस पर पिता को शुभकामनाएँ व लम्बी उमर की कामना की एवं अपने अपने शब्दों में पिता के गुणों को लेकर बात कही अधिकांश लोगों ने पिता के चरित्रार्थ के बारे में लिखते हुए कहा कि आप बदल सकते है लेकिन पापा का प्यार कभी नही बदलता है। पिता की डांट भले ही कड़वी हो लेकिन यह दवा के समान फायदेमंद होती है। पिता को खुशी उस समय दोगुनी हो जाती है जब उसकी पहचान बेटे के काम से होने लगे। एक पिता के लिए सबसे बड़ा खुशी का लम्हा होता है जब उसकी पहचान उसके बच्चों से होती है। एक पिता 100 अध्यापक के बराबर महत्व रखता है। पिता का अनुशासन ही आपको जीवन में महान बनाता है । पिता का प्यार और उनका अनुशासन ही आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पापा है तो दुनिया है खुशिया है, बिन पापा के सब वीरान। पिता के बिना जिंदगी वीरान होती है , तनहा सफर में हर राह सुनसान होती है , जिंदगी में पित का होना जरूरी है , पिता के साथ से हर राह आसान होती है। हर लम्हा ख़ुशी का अहसास होता है जब पिता पास होता है। एक पिता अपने बच्चों के लिए सपने देखता है और उसे पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करता है। पिता नारियल की तरह होते हैं। भले ही ऊपर से वो कड़क दिखाई दें पर अंदर से हमारे लिए उनमे असीम प्रेम होता है। दुख चाहे कितना भी आये लेकिन दुख की परछाई कभी अपने बच्चो पर नही आने देते है ऐसे होते है पिता।मनोज शिवहरे भले ही एक पिता कितना भी नाराज़ हो जाये पर अपने दिल से अपने आदित्य शिवहरे बच्चे की हर गलती माफ़ कर देते हैं ऐसे कई अनमोल शब्द पिता दिवस पर लोगों द्वारा पढ़े व पढ़ाये गये ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم