Top News

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

*ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत*

*सुबह शौच क्रिया के लिए निकला था युवक तभी मालगाड़ी की चपेट में आया*

*कंचौसी,औरैया।* गुरुवार की सुबह कंचौसी बाजार निवासी घर से शौच क्रिया के लिए निकले नवयुवक  मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शौच क्रिया के लिए निकले अन्य लोगों ने मृतक का शव कंचौसी की पश्चिमी केबिन के समीप ट्रैक पर पड़ा हुआ देखा। जिस पर उन लोगों ने उसकी शिनाख्त करते हुए मृतक के परिजनों को जानकारी दी। जिस पर पर जन दौड़ पड़े, और उन्होंने मृतक की शिनाख्त की। दुर्घटना की जानकारी दूरभाष के माध्यम से थाना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बा कंचौसी बान बाजार कानपुर देहात निवासी दीपेश कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र विजय पाल गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे अपने घर से शौच क्रिया के लिए निकला था। उसी दौरान वह घर के पास से निकले रेलवे फ्रंट कॉरिडोर  रेलवे ट्रैक पर पश्चिमी केबिन के समीप इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। शौचक्रिया के लिए निकले अन्य ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। मृतक के परिजन बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गये। ग्रामीणो से मिली सूचना पर कंचौसी पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने परिवार में सबसे बड़ा था। वह कंचौसी में फल की रेडी लगा कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रमोद सागर ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत से उसके परिजनों एवं माता-पिता कर रो- रो कर बुरा हाल था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم