Top News

युवक ने सूने घर में फांसी लगाकर दी जान*

*युवक ने सूने घर में फांसी लगाकर दी जान*

*शहर के मोहल्ला नरायनपुर आर्य नगर में घटी घटना*

*औरैया।* शहर के मोहल्ला नरायनपुर आर्य नगर में बीती रात एक युवक ने अपने घर के अंदर आंगन में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी व मां घर पर पहुंची। इससे पूर्व मोहाल वासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के द्वारा फांसी लगाये जाने का कोई स्पष्ट कारण मालूम नहीं हो सका है। मृतक की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा उसके कोई संतान नहीं है। युवक की मौत से परिजनों में करुण- क्रंदन गूंज रहा था।
मोहल्ला नरायनपुर-आर्यनगर निवासी अवनीश (26) पुत्र सुनील कुमार ने मंगलवार देर रात अपने घर के अंदर आंगन में लगे लोहे के जाल से साड़ी का गले में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। मृतक दिबियापुर में किसी कोरियर कंपनी में काम करता था। मृतक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। मृतक की पत्नी आकांक्षा डेढ़ माह से अपने मायके अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव विघाई कानपुर देहात में थी। वहीं मंगलवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे मां सीमा देवी भी अपने मायके संदलपुर थाना क्षेत्र के गांव हवासपुर पुत्री कनिष्का के साथ गई हुई थी। घटना के समय मृतक अकेला ही था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि छोटी बहन कनिष्का ने जब भाई को फोन लगाया। तो फोन नहीं उठा। इस पर उसने पास पड़ोस के लोगों को फोन लगाकर भाई से बात कराने को कहा। जब मोहल्ले के लोग दोपहर लगभग 12 बजे उसका गेट खुलवाने पहुंचे। तो कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर जब अंदर झांक कर देखा तो युवक का हाथ व पेंट ही दिखाई दे रहा था। जिस पर मोहल्ले के लोगों ने मेन गेट पर लगा लोहे का दरवाजा ताकत लगाकर खींचा तो कुंडी टेडी होने से दरवाजा खुल गया। जब अंदर जाकर देखा तो युवक फंदे पर झूलता मिला। इस पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मां व पत्नी तुरंत घर लौटे। जहां इकलौते पुत्र को फंदे पर लटके देख बेहोश हो गई। वहीं पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फारेंसिक टीम की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक का पिता जयपुर में ट्रक चलाता है। उसे भी सूचना दे दी गई है। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि घटना के समय घर के मेन गेट पर अंदर से कुंडी व ताला लगा हुआ था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने