*पत्नी व ससुर के साथ की मारपीट मुकदमा दर्ज*
*कंचौसी,औरैया।*
दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुरवा महिपाल निवासिनी विभा पुत्री राकेश चन्द्र का विवाह पिछले वर्ष 23 फरवरी को आर्यनगर औरैया निवासी दीपक मिश्रा के साथ हुआ था। पीड़िता विभा ने दिबियापुर थाने में तहरीर देकर बताया है, कि पति दीपक, ससुर उमाकांत मिश्रा व उमा देवी द्वारा उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है, और उससे दो लाख रुपए दहेज देने की लगातार मांग करते रहे। कई दिनों तक भूखा रखते थे। रुपये नही देने के एवज में जान से मारने की धमकी देते हैं। सोमवार को किसी तरह अपनी जान बचाकर ससुराल से अपने घर कंचौसी आ गई। उसके घर पहुँचने के कुछ देर बाद पति मेरे घर में आकर मारपीट करने लगे, और मेरे ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। जब इसका मेरे पिता राकेश दुबे ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह भी घायल हो गये। इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know