Top News

औरैया सीएमओ ने किया पौधारोपण

औरैया सीएमओ ने किया पौधारोपण

आदित्य शर्मा औरैया: ऑफिस के ग्राउंड में सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने पौधारोपण किया।  भवन के सामने पौधारोपण करने के दौरान अन्य लोगों ने भी फलदार पौधों का रोपण किया। मुख्यचिकित्साधिकारी अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़ ही जीवन है। बरसात में हम सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्ष बारिश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। औद्योगिक विकास के कारण वृक्षों का कटान हो रहा है। लिहाजा हमें वृक्षारोपण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसके लिए सामाजिक संगठनों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए वृक्षारोपण समय की मांग है। वृक्ष लगाना और उसकी परवरिश करना लाखों रुपए का दान देने से ज्यादा अच्छा है।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण का संतुलन बनाने में कारगर साबित होते हैं। इसलिए हम सभी को इस पुण्य काम के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं को वृक्षों की सुरक्षा और वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना होगा। स्कूलों में भी इस तरह का कार्यक्रम किया जाना चाहिए। इस मौके पर आयुष्मान भारत के डीआईएसएम दिलीप कुमार ने बताया कि पहले भी कई बार बडे स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था। इस मौके पर अन्य स्टाफ, आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم