औरैया बिधूना नगर पंचायत कर रही है मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना
पूरे प्रदेश में जहां एक ओर बाल मजदूरी पर सरकार रोक लगाने का प्रयास कर रही है वहीं नगर पंचायत बिधूना में अधिशाषी अधिकारी और चेयरमैन पर कोई असर नहीं है आज सुबह नगर की सड़कों पर छोटे छोटे बच्चो को काम करते देखा गया जब इस संबंध में बच्चो से पूछा गया तो बच्चे बोले कि पापा की जगह काम कर रहे है वहीं एक सफाई कर्मचारी से लड़के से काम कराने के संबंध में पूछा गया तो कर्मचारी ने बताया कि मैंने तो छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र दिया था परन्तु छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई । तबीयत सही ना होने पर कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं गया तो काम अधिक होने की कहकर सफाई नायक जबरदस्ती उसके लड़कों को ले जाकर काम करवाया। उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 औरैया
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know