वार्ड सदस्य पूर्ण होने पर नव निर्वाचित प्रधानों को दिलाई गई शपथ।
रिपोर्ट सौरभ त्यागी
जालौन उत्तर प्रदेश
पंचायत चुनाव पूर्ण होने के बाद ग्राम प्रधानों की शपथ ग्रहण किया जाना था लेकिन जिले में लगभग एक तिहाई ऐसी ग्राम पंचायतें थी जिनमें सदस्य पूर्ण न होने पर उनकी शपथ नही हुई थी । लेकिन निर्वाचन अधिकारियों ने आदेश जारी किए थे कि प्रधान जल्द से जल्द अपने सदस्यों को पूरा कर लें जिससे शपथ दिलाई जा सके । जिसको लेकर आज लगभग जनपद की उन सभी जगहों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया है जिनकी शपथ नहीं हो पाई थी कोरोना को देखते हुए शपथ ग्रहण का कार्यक्रम ग्राम पंचायत या प्राथमिक विद्यालयों पर रखा गया है जिससे लोगों को भीड़ सामना ना करना पड़े।
आज जनपद जालौन के ब्लॉक कुठौंद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बस्तेपुर में नवनिर्वाचित महिला प्रधान पुष्पा देवी एवं उनके 11 सदस्यों जिनमें सौरभ त्यागी, आशीष कुमार, हरी सिंह एवं महिला सदस्य किशन कुमारी सहित सभी लोग मौजूद रहे । और सभी ने कोविड-19 का पालन कर शपथ ग्रहण में हिस्सा लिया।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know