*कृषि राज्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक*
*क्रासर -- जनपद के अलग अलग क्षेत्रो में जाकर शोक संवेदनाओ में लिया भाग*
*क्रासर - आज नगर पंचायत दिबियापुर में 11 से 2 बजे तक सुनेगे जनता की समस्याएं*
*औरैया।* जनपद के 86 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी बाबू सिंह तोमर के ह्रदयाघात से निधन होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने स्व० तोमर जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन समर्पित करके श्रद्धांजलि समर्पित की। शोक संतृप्त पुत्र जितेन्द्र सिंह तोमर , विशेष लोक अभियोजक, औरैय्या , डा० धर्मेंद्र सिंह तोमर , पुष्पेन्द्र सिंह तोमर कानपुर कमिश्ननरी एडवोकेट सहित परिजनों को ढा़ढ़स प्रदान किया। उन्होंने कहा कि स्व० तोमर विधिवेत्ता होने के साथ एक कर्मयोगी थे उन्होंने ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठ होकर विधि पेशा सहित सामाजिक सेवाओं में सदैव तत्पर रहे। इसके बाद कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने जनपद के बिभिन्न क्षेत्रो में जाकर शोक संवेदनाओं में भाग लिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know