Top News

ट्रक ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो घायल, रेफर

*ट्रक ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो घायल, रेफर*

*मुरादगंज,औरैया।* अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर और ट्रक की आपसी भिड़ंत में दो लोग घायल हो गये। दोनों को पुलिस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गम्भीर हालत में दोनों को रेफर किया गया।
क्षेत्र के  गांँव दहियापुर अजीतमल निवासी जितेंद्र पुत्र जवाहर बाबू ट्रैक्टर द्वारा कही जा रहा था, जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर पहुंचा वैसे ही ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियों के चालक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों को घायलवस्था में सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहाँ से चिकित्सकों ने गम्भीरवस्था में दोनों को मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم