Top News

बिधूना औरैया। विगत दिवस घर से सुबह निकले बृद्ध जब घर पर नही आये तो परिजनों ने खोजबीन की।

बिधूना औरैया। विगत दिवस घर से सुबह निकले बृद्ध जब घर पर नही आये तो परिजनों ने खोजबीन की। रविवार को सायं काल परिजनों को खोजबीन के दौरान अरिंद नदी के किनारे एक पेड़ पर शव फांसी पर झूलता देखा तो कोहराम मच गया। घटना की परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा की प्रक्रिया आरम्भ कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।
कस्बा के मोहल्ला कुरपुरा निवासी जयवीर ने बताया कि उसके पिता रमेशचन्द्र पुत्र रघुनाथ प्रसाद उम्र 65 बर्ष शनिवार को सुबह रोज की भांति घर से चाय पीकर खेतों की ओर निकल गये थे। तथा वह बिधूना काम से चला गया। दिन में जब वह खाना खाने नही आये तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। शाम को जब जयवीर काम निपटाकर घर वापस पहुंचा तो पिता के वापस ना आने की जानकारी मिली वह भी खोजबीन करने लगा। रिस्तेदारी में भी पता किया। रविवार को जब परिजन पड़ोस के गांव में ढूढने के लिये गांव के पिछले तरफ खेतों से अरिंद नदी की ओर जैसे ही बढ़े तभी नदी के किनारे खड़े शीशम के पेड़ पर सफेद गमछे में एक व्यक्ति फांसी पर लटकता दिखा। परिजनों ने पास में जसकर देखा तो शव रमेश चन्द्र का था जिसे देख स्वजन रोने बिलखने लगे। वही घर में कोहराम मच गया। म्रतक के स्वजनों ने घटना को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना की जानकारी स्वजनों द्वारा पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मुआइना करने के बाद शव को पेड़ से उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم