Top News

बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर चौकी इंचार्ज आशीष भरद्वाज ने पीस एंड क्राइम कंट्रोल को लेकर सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को चौकी पर बुलाकर मीटिंग की गई

बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर चौकी इंचार्ज आशीष भरद्वाज ने पीस एंड क्राइम कंट्रोलिंग को लेकर सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को चौकी परिसर पर बुलवाकर मीटिंग की गई जिसमें गांव क्षेत्र मैं होने वाली छोटी छोटी घटनाये जो कि समय के साथ एक विकराल रूप धारण कर लेती की गंभीरता को लेकर सभी ग्राम प्रधानों को समझाया गया एवं बताया गया की हर एक गांव क्षेत्र में गली नाली एवं सड़क खड़ंजा के निर्माण में हो रही बाधाओं को समय रहते पूर्ण करा लिया जाए जिससे ग्रामीणों को हो रही समस्याएं एवं उससे उत्पन्न झगड़े जो थाना क्षेत्र तक अनावश्यक आते हैं , एवं दूसरा विषय मीटिंग का हर एक गांव क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी मैं लेना जिससे होने वाले छोटे एवं जघन्य अपराध जैसे लूट ,चोरी , छीनैती, मारपीट एवं झूठी सूचना देने वाले अराजक तत्व , महिला एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार एवं छेड़खानी जैसे अपराधों पर लगाम कसी जा सके एवं अराजक तत्वों के मन में भय पैदा हो को लेकर सभी ग्राम प्रधान एक सहमति से अपने कार्य योजना में लेते हुए सकारात्मक सहयोग एवं इस मुहिम में पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की सहमति दी है    बल्लू शर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم