*सेंट्रल बैंक बेला के शाखा प्रबंधक पर बचत खाते से ₹50000 निकालने का आरोप लगाया विद्यालय के सेवानिवृत्त लिपिक ने*
■ *शिकायत करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर पीड़ित ने बेला थाने में दी तहरीर*
■ *आए दिन आरोप लगते हैं सेंट्रल बैंक बेला के शाखा प्रबंधक पर विभागीय अधिकारी लीपापोती में जुटे*
बेला(औरैया)
क्षेत्र के कस्बा बेला स्थित सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक पर बचत खाते से धोखे से ₹50000 निकालने का आरोप लगाकर लुकमान सिंह टीकम सिंह इंटर कॉलेज महू के सेवानिवृत लिपिक ने कार्रवाई हेतु थाने में तहरीर दी है।।
लुकमान सिंह टीकम सिंह इंटर कॉलेज महू के सेवानिवृत लिपिक पुत्तन सिंह सिंह पुत्र कीरत सिंह निवासी ग्राम महू जनपद औरैया ने थाने में दिए शिकायती पत्र में कहा कि सेंट्रल बैंक बेला स्थित अपने बचत खाता नंबर 2270 0 30 554 में दिनांक 05.03.2021 में प्रार्थी ने ₹50000 की दो कलमें अपने खाता में जमा कीं थीं उसके बाद प्रार्थी आज तक बैंक मैं नहीं आया जब प्रार्थी ने 25 मई 2021 को ₹20000 की चेक लगाई तो प्रार्थी के पास मैसेज पहुंचा तो जाना कि उसकी जमा रकम में ₹50000 का गबन हो चुका था जब वह बैंक में गया और शाखा प्रबंधक से शिकायत की तो शाखा प्रबंधक व बैंक कर्मचारी किसी बात को मानने को तैयार नहीं हुए और बेइज्जत किया, पीड़ित ने बताया कि उसने अक्टूबर माह में एक क्रेडिट कार्ड पर लोन करवाया था जिसमें बैंक मैनेजर साहब ने प्रार्थी से औपचारिकता बताकर चार 4 कोरे विड्रॉल पर साइन करवाए थे,तब उन्होंने विरोध भी किया था, पीड़ित सेवानिवृत्ति लिपिक ने बताया कि उसके खाते से धोखे से शाखा प्रबंधक व संबंधित स्टाफ द्वारा द्वारा फर्जी तरीके से रुपया निकाला गया है, इसी प्रकार से ग्राम नौसारा,बरकसी,गैली आदि कई खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी व गड़बड़ियां की जा चुकीं है,जिसकी दर्जनों शिकायतें उच्चाधिकारियों से की जा चुकीं हैं, बैंक पर विरोध प्रदर्शन भी हो चुके हैं,जिसकी एडीएम,एलडीएम,पुलिस जांच भी कर चुकी है,पर लीपापोती के चलते कुछ कार्यवाही नहीं हुई, पीड़ित सेवानिवृत्त लिपिक ने पुलिस से जांच कार्रवाई की गुहार लगाई,इस सम्बन्ध में पूछने पर बेला थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है इसकी निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know