Top News

महामहिम राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने परखी सुरक्षा व्यवस्था*

*महामहिम राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने परखी सुरक्षा व्यवस्था*

*औरैया।* भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति का पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर गुरुवार को जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिबियापुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय का कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं लखनऊ का पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। महामहिम राष्ट्रपति दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के माध्यम से  प्रेजेडेंसीएल ट्रेन द्वारा भ्रमण पर निकलेंगे। उपरोक्त रेल मार्ग का लगभग 40 किलोमीटर क्षेत्र औरैया जनपद में पड़ता है। जनपद के उपरोक्त मार्ग पर महामहिम राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था करना अति अनिवार्य है।इसी को लेकर डीएम व एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
 महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य रामनाथ कोविंद  का  25 जून से 29 जून 2021 तक जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात तथा जनपद लखनऊ में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। मान्नीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा 25 जून 2021 को दिल्ली से जनपद कानपुर नगर तक दिल्ली-हावडा रेल मार्ग के माध्यम से प्रेजेडेंसियल ट्रेन द्वारा यात्रा किया जाना प्रस्तावित हैं। जनपद औरैया क्षेत्र अन्तर्गत घसारा हाल्ट , अछल्दा, पाता, फफूंँद , कंचौसी रेलवे स्टेशन स्थित हैं। उक्त रेल मार्ग का लगभग 40 किमी0 क्षेत्र जनपद औरैया में पडता हैं। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गुरुवार 24 जून 2021 को 
महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर  जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम द्वारा  महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्रेन द्वारा प्रस्तावित कानपुर देहात दौरे के अग्रिम रूट सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टीगत जनपद औरैया के अन्तर्गत पड़ने वाले 40 किलोमीटर रेलवे की सीमा का निरीक्षण किया गया। जिसमें उनके द्वारा फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, तथा अधिनस्थ अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर एसडीएम औरैया रमेश चंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्रनाथ यादव, तहसीलदार औरैया, थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे तथा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक औरैया आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने