-:- औरैया। दूल्हा न पढ़ सका अखबार दुल्हन ने लौटाई बारात
औरैया
आपने शादी टूटने की बहुत सारी वजहें सुनी व देखी होंगी लेकिन यूपी के औरैया जनपद में दूल्हे द्वारा हिंदी का अखबार न पढ़ पाने की वजह से शादी टूट गई और दूल्हे पक्ष के खिलाफ मुकद्दमा पंजिकृत भी हो गया ।
दूल्हे द्वारा हिंदी का अखबार न पढ़ पाने की वजह यह नही है कि उसे पढ़ना नही आता बल्कि दूल्हा सुशिक्षित है कमी आई तो उसकी नजरो में यानी दिखाई न पढ़ना लड़के के लिए अभिशाप बन गया और शादी भी टूटी दुल्हन भी न मिली मुकद्दमा लिखा वो अलग ।
जिस घर मे 2 दिन पूर्व मंगलगीत और हंसी किलकारियों से गुंजायमान था वही घर आज पूरी तरीके से गम और हत्प्रभि सा पूरे गांव में अलग से ही दिखता है , दरअसल यूपी के औरैया जनपद के सदर औरैया कोतावली क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर निवासी अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम निवासी बंशी थाना अछल्दा में तय की ।
पढ़े लिखे सुशिक्षित लड़के को देखकर अर्जुन सिंह ने पहली ही नजर में लड़के को पसंद कर लिया इसके बाद सारी तैयारियों के साथ तय तारीख पर दहेज इत्यादि जिसमे मोटरसाइकिल व नगदी भी देकर लगुन चढ़ाई इसके बाद तय तारीख 20 जून को जब बारात घर पर आई तो दूल्हे के द्वारा इस दौरान लगातार पूरे समय नजर का चश्मा लगाए रहने की वजह से घर की महिलाओं को संदेह हुआ इस पर जब लड़के से यानी दूल्हा बने शिवम से हिंदी का अखबार बिना चश्मे के पढ़वाया तो वह पढ़ नही सका लड़का बिना चश्मा के देख नही सकता था , यह देख सुनकर वधु यानी अर्चना के द्वारा शादी करने से मना कर दिया गया जिस पर लड़की पक्ष के सभी लोगो ने एकमत होकर लड़के पक्ष से शादी करने से मना कर दिया गया तथा दहेज इत्यादि में दिए गए नगदी व गाड़ी को वापस करने तथा जोभी शादी में खर्चा हुआ सभी की वापसी की मांग की जिसपर लडके पक्ष द्वारा कुछ भी देने से मना कर दिया गया जिसपर लड़की पक्ष द्वारा कोतवली औरैया में तहरीर देकर मुकद्दमा पंजिकृत करवाया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know