उत्तर प्रदेश न्यूज21
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में दो जून से हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम को लेकर इन जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां पर आंधी तूफान के कारण भारी नुकसान होने की आशंका भी बनी हुई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने इसका अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन 18 जिलों में गरज-चमक से साथ बारिश होने का अनुमान है, ऐसे में जरूरी होने पर ही घर से निकलें। वहीं, अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। यूपी के बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जनपदों में अलर्ट किया गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know