Top News

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दिबियापुर सीएचसी सहित जनपद के चिकित्सालयों का किया गया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दिबियापुर सीएचसी सहित जनपद के चिकित्सालयों का किया गया निरीक्षण

दिबियापुर। बुधवार को औरेया जिले की दिबियापुर सीएचसी स्थिति 50 शैया मातृ एवम शिशु चिकित्सालय में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में सदस्य द्वारा महिला वार्ड ,प्रसूता कक्ष, शौचालय एवं अस्पताल की साफ सफाई की स्थिति तथा महिला टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली इसके साथ साथ अस्पताल में महिलाओं की सुविधाओं के बारे में जाना । वही राज्यमहिला आयोग की सदस्य ने जनपद के अस्पतालों में महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं से संतुष्ट नजर आई परंतु सदस्य द्वारा अस्पताल के वार्डों में साफ-सफाई कपड़ों की स्वच्छता कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन तथा शौचालय की स्वच्छता और बेहतर तरीके से किए जाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की कि वह अपना तथा अपने घर वालों का टीकाकरण अवश्य कराएं तथा टीकाकरण के बारे में फैली अफवाहों एवं झूठी खबरों पर विश्वास ना करें। कोरोना से बचाव हेतु अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु टीकाकरण अति महत्वपूर्ण है । वही उन्होंने महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी जानकारी लिये जाने, महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गम्भीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण (महिला) की वस्तुस्थिति की जानकारी दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डाक्टर जितेंद्र यादव से ली ।

इसके उपरांत उंन्होने जनपद के 50 सैया अस्पताल, सीएचसी बिधूना के महिला वार्ड तथा महिला विंग का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ शशि वाला ,जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार सिंह, महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा, जिला समन्वयक अक्षय कुमार तथा 50 सैया एवं दिबियापुर व बिधूना के चिकित्सा अधीक्षक भी निरीक्षण के समय मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم