औरैया। मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस का कानपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाते समय औरैया के कंचौसी स्टेशन के पास ब्रेक शू जाम हो गया। इसपर लोको पायलट ने आनन फानन ट्रेन रोक दी तो रेलवे अफसराें और कर्मचारियों में खलबली मच गई। स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन के लोको पायलट से जानकारी के बाद पीछे आ रही मालगाड़ियों को रोका। कैरिज एंड वैगन डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने स्टेशन पहुंचकर ब्रेक शू को ठीक किया और करीब एक घंटे बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना की गई। इस दौरान हावड़ा दिल्ली रेल रूट पर यातायात प्रभावित रहा।मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस शनिवार की सुबह कानपुर में ठहराव के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।
उत्तर प्रदेश न्यूज21
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know