महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सोयाबीन के बीज के लिए अच्छे दाने की किल्लत है। सरकार को इन जगहों पर बीज के लिए सोयाबीन के बेहतर दाने का इंतजाम जल्द से जल्द करना चाहिए।
सूत्रों का कहना है कि तेल- तिलहन बाजार में झूठी अफवाहों के कारण किसानों, उत्पादकों और उद्योग सभी को नुकसान होता है। ऐसे में सरकार को अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटना चाहिए। देश को यदि विदेशी खाद्य तेल कंपनियों की मनमानी से बचाना है तो तेल तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना जरूरी है।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)
-सरसों तिलहन - 7,350 - 7,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
-मूंगफली दाना - 5,820 - 5,865 रुपए।
-मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपए।
-मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,305 - 2,335 रुपए प्रति टिन।
-सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपए प्रति क्विंटल।
-सरसों पक्की घानी- 2,315 -2,365 रुपए प्रति टिन।
-सरसों कच्ची घानी- 2,415 - 2,515 रुपए प्रति टिन।
-तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपए।
-सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपए।
-सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,900 रुपए।
-सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,750 रुपए।
-सीपीओ एक्स-कांडला- 11,750 रुपए।
-बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,650 रुपए।
-पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,600 रुपये।
-पामोलिन एक्स- कांडला- 12,450 (बिना जीएसटी के)
-सोयाबीन दाना 7,750 - 7,850, सोयाबीन लूज 7,650 - 7,700 रुपए
-मक्का खल 3,800 रुपए
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know