Top News

बिना ऑक्सीजन बहन ने भाई की आंखों के सामने ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया

उत्तर प्रदेश न्यूज21

रुरुगंज (औरैया) : बिना ऑक्सीजन बहन ने भाई की आंखों के सामने ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बेबस भाई औरैया से कानपुर तक बहन को लेकर दौड़ता रहा पर हर जगह उसे निराशा ही मिली। उसकी चीखें सुनकर सभी की आंखें नम हो गई। जिले में पहले भी बिना ऑक्सीजन कई की जान जा चुकी है।कुदरकोट निवासी एक युवक की बहन एक सप्ताह से बीमार थी। उसका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था। ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिलने से बुधवार को ज्यादा हालात बिगड़ने पर उसने औरैया और कानपुर के अस्पतालों में दौड़ लगाई। कोविड हॉस्पिटल लेकर भी पहुंचा पर उसे ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। थक हारकर घर लौटा तो शुक्रवार तड़के बहन ने उसके सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।बता दें कि ऑक्सीजन नहीं मिल पाने के कारण एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी की भी मौत हो चुकी है। एसीएमओ डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि कोई ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। प्रत्येक मरीज को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। ऑक्सीजन पर्याप्त है। किसी स्वास्थ्य कर्मी ने अगर हॉस्पिटल में भर्ती करने से मना किया होगा तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

----------------------

पांच मरीजों ने तोड़ा दम, 281 हुए स्वस्

औरैया: कोविड से हर दिन मरीजों की मौत हो रही है। शनिवार को 117 नए केस सामने आए। पांच मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं ठीक हुए मरीजों की संख्या 281 रही। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि ठीक हुए मरीज पिछले 10 दिनों से होम आइसोलेशन में थे।कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन उछाल है। सीएमएस डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड जांच में संक्रमित मरीजों की संख्या सौ के आंकड़े को पार कर रही है। शुक्रवार को जहां जांच में 116 नए मरीज मिले थे, वहीं पांच मरीजों की मौत हुई थी। शनिवार को भी पांच मरीजों ने कोविड से दम तोड़ दिया।

----------

शनिवार के आंकड़े

नए केस- 117आज स्वस्थ हुए- 281

आज हुई मृत्यु- 5

सक्रिय केस- 1930

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم