औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उम्मीदवारों की मृत्यु के पश्चात हुए पुनः निर्वाचन के बाद आज मंगलवार को ब्लाक कार्यालयों पर हुई मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत तुर्कीपुर फफूंद से लायक सिंह 431 मत पाकर विजयी रहे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंशुल कुमार को 420 मत मिले। वहीं ब्लाक सहार की ग्राम पंचायत गुलरिहा से नीलम देवी 365 मत पाकर विजयी रहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र कुमार को 250 मत मिले व ग्राम पंचायत लछियामऊ से जयपाल शंखवार 883 मत पाकर विजयी रहे उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार को 614 मिले। निर्वाचन अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए हैं। बता दें कि इन ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को ही वोटिंग होनी थी लेकिन तीनों पंचायतों में प्रधान पद के एक-एक प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने के कारण 26 अप्रैल को होने वाला मतदान निरस्त कर दिया गया था। आयोग के निर्देशानुसार इन ग्राम पंचायतों में 9 मई को मतदान कराया गया था और आज मतगणना हुई।
औरैया जिला से प्रधान पद के उम्मीदवारों में भाग्यनगर तुर्कीपुर फफूंद से लायक सिंह,ब्लाक सहार के गुलरिहा से नीलम देवी,लछियामऊ से जयपाल शंखवार विजयी हुये
NAVANIT
0
उत्तर प्रदेश न्यूज21
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know