उत्तर प्रदेश न्यूज21
इटावा।कोरोना संक्रमण ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है| संक्रमण कुछ कम हुआ है फिर भी सतर्कता बरतनी आवश्यक है। इसलिए किसी भी तरह से कोई भी लक्षण अगर महसूस हो तो तुरंत जांच कराएं । कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े इसके लिए जिला कोविड अस्पताल में आने वाले मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रहीं है । जिला अस्पताल कोविड मरीजों के उपचार के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीडी भिरोरिया को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया - जिला अस्पताल के कोविड- वार्ड में सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है । वर्तमान स्थितियों पर निगरानी रखी जा रही है। नोडल अधिकारी हेमंत राव व स्वास्थ्य निदेशक डॉ राकेश ने भी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया है।
कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक जाटव ने बताया - तीन शिफ्ट में स्वास्थ कर्मी व चिकित्सक कोरोना उपचाराधीनों की देखरेख करते हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। उन्होंने बताया - कोविड अस्पताल में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, जिसके द्वारा मरीजों का डाटा सुबह 10 से शाम को 4 बजे तक अपडेट किया जाता है।
डॉ अशोक ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों ,चिकित्सकों व सफाईकर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी पहले से भी बहुत अच्छा काम किया है। डॉ शांतनु निगम, डॉ अब्दुल कादिर, डॉ कुलदीप, डॉ राकेश यादव ,सत्यम गुप्ता, गौरव यादव, डॉ आशीष तिवारी व वार्ड ब्वाय आकाश , चांद वेग व (दिव्यांग वार्ड ब्वाय ) सूरज ,श्याम मोहन और स्टाफ नर्स में भोलाराम ,प्रीति मिश्रा ,जितेंद्र जैनेंद्र व वर्तमान में भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं, डॉ बीके साहू व स्वास्थ्य कर्मी, हॉस्पिटल मैनेजर हेल्पडेस्क व उनकी टीम का प्रदर्शन बेहतर है।
हेल्प डेस्क द्वारा उपचाराधीन मरीजों के परिजनों तक समय-समय पर पहुंचती है सूचना
हेल्प डेस्क प्रबंधक सगीर ने बताया - हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रत्येक मरीज की देख रेख की जाती है , उनका ऑक्सीजन लेवल चेक किया जाता है। मरीज की क्या स्थिति है उस पर नजर रखी जाती है, यह सारी जानकारी के लिए एक शीट बनाई जाती है उसमें संकलित डाटा अनुसार ही सुबह शाम परिजनों को सूचना उपलब्ध कराई जाती है। हॉस्पिटल मैनेजर डॉ सरताज व डॉ निखिलेश कोविड प्रबंधन टीम से समन्वय स्थापित करते हैं और मरीजों व उनके परिजनों के साथ समय-समय पर सफल संवाद करते हैं । उनका कहना है कोविड प्रबंधन प्रक्रिया वर्तमान में बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। इसलिए जनपदवासी इन सभी निशुल्क सुविधाओं से परिचित हो और यहां आकर अपना अच्छा इलाज कराएं। उन्होंने बताया मरीजों को निशुल्क भोजन , नाश्ता समय पर मिलता है और उनके परिजनों को भी निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।
कोविड वार्ड में भर्ती मौसिन के परिजन ने बताया यहां सभी सुविधाएं मिल रही है और मौसिन को 7 मई को यहां एडमिट कराया था अब वह बेहतर है। कोविड उपचाराधीन सत्य प्रकाश के परिजनों ने बताया - अस्पताल में इस समय सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं । डॉक्टर समय-समय पर आकर मरीज की देखरेख करते हैं और बाकी स्टाफ भी पूर्ण सहयोग प्रदान करता है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know