उत्तर प्रदेश न्यूज21उन्होंने बताया कि इससे लगभग आठ साल पहले मृतक के पिता ने भी किसी कारण से फांसी लगाकर जान दे दी थी, वहीं उसका एक भाई बदमाशों के साथ रहते समय 2004 में पुलिस की गोली का शिकार हो गया था, तीसरा भाई मजदूरी करता है। मृतक के भाई राजकुमार ने अपने छोटे भाई तेज सिंह की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर क्षेत्र के जंगल में चिरौल के पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के गांव आस्ता निवासी तेज सिंह यादव (23) का शव आज दोपहर जंगल में चिरौल के एक पेड़ से साड़ी के सहारे फंदे से लटका हुआ कुछ लोगों ने देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों व ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ शव को फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में क्रेशर प्लांट में काम करता था और बुधवार को ही गांव आया था।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know