औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दिन में अज्ञात कारणों से तीन घरों में आग लगने से पांच मवेशियों की मौत व गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो जाने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शनिवार को क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर में झोपड़ी डालकर रह रहे सुभाष चन्द्र, रेशम लाल व राजेश सिंह के आशियानों में दिन में करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामवासी ने इसकी जानकारी दमकल को देने के साथ स्वयं आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए और वह जब तक आग पर काबू पाते तब तक तीनों परिवारों की एक भैंस, दो गाय, दो बछड़े समेत इंजन, मोटरसाइकिल, दो साइकिल, गेंहू, सरसों, चावल, आटा, दाना, चारपाई, विस्तर, सैक्शन पाइप, बर्तन आदि सब जलकर राख हो गये। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज21
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know