Top News

पिता की मौत का गम बेटा बर्दाश्त नहीं कर पाया,श्मशान घाट पर दम तोडा दोनों की चिताएं एक साथ जलीं

उत्तर प्रदेश न्यूज21

कानपुर: कानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई. जिसमें पिता की मौत का गम बेटा बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने भी श्मशान घाट पर दम तोड़ दिया. दोनों की चिताएं एक साथ जलीं. ह्रदय विदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पिता-पुत्र की मौत के बारे में सुनकर हर कोई गमगीन है.

दरअसल पूरी घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे की है. जहां रहने वाले संतोष शुक्ला (75) का लंबी बीमारे के बाद बुधवार को मौत हो गई. मृतक संतोष शुक्ला के दो बेटे हैं. छोटा बेटा धर्मेंद्र शुक्ला पिता के ज्यादा करीब था. और वही उनकी देखभाल करता था. पिता की मौत के बाद दोनों बेटों ने अंतिम संस्कार के लिए नजफगढ़ श्मशान घाट ले जा गए.

पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं कि इसी समय छोटा बेट धर्मेंद्र अचानक बेहोश कर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्तपाल ले जाया गया. जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. एक के बाद एक दूसरी मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. घटना के बारे में सुनकर परिवार समेत पूरा गांव शोक में डूब गया. बुधवार शाम घाट पर पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم