Top News

विकास खण्ड रसूलाबाद के असालतगंज से रूबी गौतम ने फहराई विजय पताका

उत्तर प्रदेश न्यूज21
कानपुर देहात: विकास खण्ड रसूलाबाद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत असालतगंज जो की 24 पुरवा आते है आपकी बार महिला SC सीट होने के कारण  29 लोगों ने नामाँकन किया था जिसमे 26 लोगों ने चुनाव लड़ा था  आपको बता दें कि इसके पहले इसी ग्राम पंचायत की महिला राजरानी के आकाश्मिक निधन हो जाने के कारण असालतगंज का चुनाव निरस्त करना पड़ा था और 9 तारीख को हुए चुनाव के परिणाम का आज मतगणना में रूबी देवी गौतम पति सत्येन्द्र गौतम ने  51 वोटों से विजय हासिल की और इस बड़ी ग्राम पंचायत का गौरव हासिल किया वहीं रूबी देवी गौतम ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद अब हमारे सभी लोग हैं और अपनी ग्राम पंचायत असालतगंज की समस्त जनता को बधाई देती हूँ ग्राम पंचायत के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास रत रहूंगी और गरीबों को विशेष प्राथमिकता दी। जाएगी साथ सबसे अधिक चुनौती भरा काम गौशाला होगा जिसमें उनके खानपान के साथ उचित व्यवस्था के साथ रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाएगा साथ ही राशन वितरण प्रणाली का भी ध्यान रखा जाएगा किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा वहीं रूबी देवी ने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता ने जो स्नेह व प्यार देकर जीत दिलाई है उसके लिए बहुत बहुत धन्य वाद व साधु वाद देती हूं चुनाव जीतने के बाद उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा व खण्ड विकास अधिकारी गीतम सिंह ने रूबी गौतम को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم