Top News

औरैया में पानी के विवाद को लेकर की भाई की हत्या,भाई के सिर पर लोहे की रॉड से किया वार

उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरैया: यूपी के औरैया में पानी के मामूली से विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने ही भाई की हत्या कर दी. आरोपी ने भाई के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया. आनन-फानन में परिजनों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उससे मौत हो गई. पुलिस को इस मामले में सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

सरकारी नल से पानी पीने पर हुआ था विवाद

वारदात बिधूना कोतवाली के रूपपुरकटरा गांव में हुई. तीसरे भाई अनुज ने जानकारी दी है कि उसके बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया.

छोटा भाई प्रवेश सरकारी नल से पानी पी रहा था. तभी बड़े भाई सनोज से पानी को लेकर कोई विवाद हो गया. बहस मामूली सी थी और वहीं खत्म की जा सकती थी. लेकिन सनोज का पारा चढ़ा और उसने आव देखा न ताव, प्रवेश को लोहे की रॉड से मार दिया. प्रवेश गंभीर रूप से घ्याल हो गया. उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

तीसरे भाई ने पुलिस को दी जानकारी

इस घटना की जानकारी तीसरे भाई अनुज ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल रूप से घटनास्थल पर पहुंच गई और सनोज को हिरासत में लिया. साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अब पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم