उत्तर प्रदेश न्यूज21 गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:-देर रात जारचा पुलिस गश्त के दौरान समाना नहर के पास पुलिस को बाहर दारू की बोतल वह ट्रैक्टर पर नजर पड़ी जिसके बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी बैक कर जब वहां जाकर देखा तो दो युवक नहर के पास पानी में डुबकी लगा रहे थे दोनों युवकों को पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो एक युवक मौके से भाग गया एक युवक को ट्रैक्टर सहित थाने लेकर पहुंची पुलिस जिसके बाद पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर उस युवक को सुपुर्द कर दिया लेकिन तीसरे युवक का अभी तक कोई भी कहीं किसी ने जिक्र नहीं किया आसपास के लोग बता रहे हैं वहां युवक दो नहीं बल्कि 3 थे पुलिस को आने से पहले ही दोनों युवक पानी में डुबकी लगाकर उस युवक को खोज रहे थे दोनों युवकों के पास से ट्यूब भी मिली थी अगर समय रहते दोनों युवक उसी समय पुलिस को बता देते कि एक युवक पानी में डूब चुका है तो शायद पुलिस कुछ कर पाती लेकिन कुछ देर बाद ही दूसरे युवक ने गांव में जाकर गलत सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची नहर के पास थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दो पुलिसकर्मी पर हमला किया गया पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई पुलिस को दौड़ा कर पीटा हालांकि पुलिस का कहना है कि नहर को बंद करा दिया गया है डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि तीसरा युवक पुलिस को आते देख नहर में कूद गया
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know