Top News

*जमुहां में पीड़ित ब्राह्मण परिवार से मिले युवा भाजपा नेता अंशुल दुवे*■


■ *पीड़ित ब्राह्मण परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया*
घनश्याम सिंह
औरैया : पूर्व एमएलसी
स्व. अशोक दुबे के बेटे व सक्रिय युवा भाजपा नेता अंशुल दुवे ने थाना दिबियापुर के ग्राम जमुहां जाकर पीड़ित ब्राह्मण परिवार से भेंट कर हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।।
पीड़ित ब्राह्मण परिवार  पर  हुये अत्याचार के सम्बंध में अंशुल दुबे ने गांव जाकर  पीड़ित परिवारों पर हुए हमले की जानकारी परिवार व ग्रामीणों  से ली,इस मौके पर अंशुल दुबे ने घटना स्थल को भी देखा, इस मौके पर अंशुल दुवे ने कहा कि पीड़ित परिवार पर  सोची समझी रणनीति के तहत हमला किया गया है जिसमें पीड़ित पक्ष  को काफी गंभीर चोटें आई हैं, पीड़ित परिवार का एक सदस्य कानपुर गंभीर हालत में भर्ती है,यह घटना निंदनीय है। अंशुल दुबे ने पीड़ित ब्राह्मण परिवार को आश्वासन दिलाया कि यदि दोषियों पर सख्त कार्यवाही नहीं होती है तो अंशुल  दुबे आपको न्याय दिलाने को अंतिम सांस तक लड़ेंगे। इस मामले के सम्बंध में अंशुल दुवे अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल से मिले और पीड़ित को न्याय दिलाने का अनुरोध किया। अंशुल दुबे के साथ राष्ट्रीय_ब्राह्मण_महासंघ_भारत की भरथना इकाई से हिमांशु दुवे,सवर्ण समाज सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष गुड्डू दुबे,आशीष तिवारी,पंकज तिवारी,सोनू मिश्रा, मोहित त्रिपाठी,भारत भूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।।
फ़ोटो: पीड़ित से जानकारी लेते अंशुल दुवे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم