Top News

अब 84 दिन बाद ही लग पाएगी कोविशील्ड टीके की दूसरी डोज़

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:कोविड वैक्सीन कोविशील्ड की दोनों डोज़ के बीच के अंतराल को 45 दिन से बढ़ाकर 84 दिन कर दिया गया है। इसका अपडेट रजिस्ट्रेशन साइट पर भी डाल दिया गया है। अब पहली डोज़ लगवाने के 84 दिन बाद ही लाभार्थी दूसरी डोज़ लगवा सकते हैं। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ॰ अशोक कुमार ने दी।
डॉ. अशोक ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एक पत्र का हवाला देते हुये बताया कि पहली और दूसरी डोज़ में 84 दिन के अंतर के बाद ही केंद्र पर जाकर टीका लगवाना संभव हो पाएगा। उन्होने बताया कि वर्तमान में 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों को 10 मई से बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं किसी को भी वैक्सीन की पहली डोज़ नहीं लगाई जा रही है। 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। सेल्फ रजिस्ट्रेशन कोविन वेबसाइट पर जाकर स्वयं रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। पंजीकरण पूरा होने के बाद मोबाइल पर मैसेज आएगा। जिसमें टीकाकरण लगने के दिन, स्थान आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बीच बराबर केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم