इटावा। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम के हाथ शनिवार को बड़ी सफलता लगी है। सिविल लाइन थानांतर्गत पिलुआ महावीर मंदिर के पास यमुना नदी के किनारे पुलिस टीम ने चार तस्करों को पकड़कर 67 कछुए बरामद किए हैं। इन कछुओं को उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भेजे जाने की योजना थी।
वन क्षेत्राधिकारी व एसटीएफ प्रभारी सामाजिक वानिकी विवेकानंद दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि यमुना नदी के किनारे कछुओं को एकत्रित किया जा रहा है। इस आधार पर एसओजी प्रभारी सतीश यादव, थाना सिविल लाइन पुलिस व वन विभाग के बढ़पुरा रेंज के क्षेत्राधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी व उनके द्वारा संयुक्त रूप से छापा मारा गया।40 से 50 किलो वजन का है कछुआ
वन क्षेत्राधिकारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि पकड़े गए कछुओं में 55 सुंदरी प्रजाति, छह चित्रा प्रजाति व एक सोनिया प्रजाति के हैं। इनमें चित्रा प्रजाति के कछुओं में एक का वजन अकेले 40 से 50 किलो तक है। देखने में खूबसूरत लगते हैं और बाजार में इनकी अच्छी मांग भी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know