*दबंगों ने 50000 रुपये की लूट*
*अवैध मिट्टी खनन को लेकर दबंगो ने किया जानलेवा हमला*
*दबंगों की पिछले दिनों हुई थी अवैध खनन में गाड़ियां सीज*
उत्तर प्रदेश न्यूज़21संवाददाता औरैया: शहबाजपुर में अवैध रूप से मिट्टी खनन को रोकने पर दबंगों ने कई लोगोँ की पिटाई कर दी. दबंगों की पिटाई से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.बेला कोतवाली क्षेत्र के सहार शहबाजपुर गांव के दीपू शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम लगभग चार बजे वह आढ़त से गेंहू बेंच कर वापस आ रहा था तभी दबंगो ने कर दिया हमला जिसमे 50000 रूपये की लूट की जब पीड़ित परिवार को फोन करने लगा तो दबंगो ने गाडी में बैठे साथियो के मोबाइल छुड़ा लिए दीपू शर्मा पुत्र राजकुमार और उसके परिवार वालों पर हमला बोल दिया. जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
*पीड़ित परिवार ने थानाध्यक्ष को दिया शिकायती पत्र*
घटना के बाद पीड़ित लोग बेला कोतवाली पहुंचे. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. इंस्पेक्टर पप्पू सिंह ने तत्काल कार्रवाई के लिए आदेश किया
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know