उत्तर प्रदेश में कोरोना आपदा को हराने के लिए यूपी सरकार ने लॉकडाउन लगाया था। जिसके तहत महामारी की दूसरी लहर बहुत धीमी पड़ चुकी है। आपदा से बिगड़े हालात अब बड़ी तेजी के साथ सुधर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक पिछले माह की 8 तारीख से नाइट कर्फ्यू और उसके बाद 7 बार बढ़ाए गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। बीती कल को 24 घंटे में 2,402 नए संक्रमित मिले। डेढ़ बाद संक्रमितों की तादाद तीन हजार के नीचे आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तीस अप्रैल से एक्टिव केसों की संख्या में 83 % की कमी आई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में अब योगी सरकार 31 मई के बाद कुछ छूट के साथ लॉकडाउन जारी रख सकती है।इस पर विचार कर रही योगी सरकार
जानकारी के अनुसार आंशिक लॉकडाउन को हटाने का विचार कर रही है।
कर्फ्यू के दौरान ढील दिए जाने के बाद किराना, सब्जी व फल की दुकानों को खोला जा सकेगा। कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े कार्यों को शुरू करने की मंजूरी मिल सकती है। साथ ही 50% क्षमता के साथ अन्य दुकानों तथा रेस्टोरेंट खोलने को भी अनुमति मिल सकती है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know