Top News

कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा कोविड-19 वैक्सीन पंजीकरण हेतु चलाया गया विशेष अभियान*

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया:कोविड-19 से बचाव से एक मात्र उपाय वैक्सिनेशन है, कोरोना से केवल वैक्सीन से लड़ा जा सकता है इसी लिए  भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विशेष वैक्सीन अभियान में सभी को भागीदारी करना चाहिए और वैक्सीन लगवाना चाहिए, वैक्सीन पंजीकरण हेतु ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा समस्या आ रही है जिसके कारण गांवो में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत जिले के सभी ग्राम और शहरी क्षेत्र पंजीकरण अभियान चलाया गया. कॉमन सर्विस सेंटर  के जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार व आनंद सोनी ने बताया कि गांवों में  स्थापित सेंटरों के माध्यम से कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूकता और वैक्सीन पंजीकरण निःशुल्क हो रहा है इसी क्रम में पूरे जनपद में 19-5-2021 को विशेष कोविड वैक्सीन  पंजीकरण दिवस मनाया गया जिसमे जिले लगभग 1000 लोगो को वेक्सीन लगाने हेतु पंजीकृत किया गया , जिला प्रबंधक सी इस सी अभिषेक कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव हेतु और वैक्सीन पंजीकरण हेतु   कोई भी आम नागरिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पे जाकर वैक्सीन हेतु  निःशुल्क  पंजीकरण करा सकता है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم