Top News

यूपी की 17वी विधानसभा के लिए घातक हुई महामारी,कोरोना की दूसरी बेब से अब तक 5 विधायको की मौत

उत्तर प्रदेश न्यूज21

लखनऊ: कोरोना महामारी ने सभी सरकारों समेत आम आदमी को भी संकट में डाला हुआ है। लेकिन कोरोना की दूसरी वेब ने इस संकट को और भी ज्यादा बढा दिया है। आम आदमी के अलावा देश की हस्तियां कोरोना की दूसरी वेब में जान गंवा बैठे हैं। उत्तर प्रदेश में भी कई नेता, अधिकारी और माननीय भी कोरोना के कहर से जान गंवा बैठें है जबकि कई लोग इससे बुरी तरह प्रभावित भी हुए हैं। कोरोना की दूसरी लहर यूपी की 17वीं विधान सभा के लिये भी बेहद घातक साबित हुई।

कोरोना की दूसरी लहर में यूपी के पांच विधायकों की मौत हो चुकी है। ये सभी विधायक बीजेपी के हैं। पिछले वर्ष मार्च से ही भयानक रूप धारण करने वाली इस बीमारी के कारण इन विधायकों के अलावा यूपी के कई पूर्व मंत्री और अधिकारियों की भी जान जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री और बीजेपी विधायक विजय कश्यप की कल कोरोना के कारण मौत हुई।कोरोना संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के जिन पांच विधायकों ने दम तोड़ा, उनमें औरैया के रमेश चंद्र दिवाकर और लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हैं। इन दोनों विधायकों का एक ही दिन 23 अप्रैल को निधन हो गया था।

यूपी में रायबरेली की सलोन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री दल बहादुर, लखनऊ पश्चिम से भाजपा विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, औरैया सदर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर और बरेली के नवाबगंज से भाजपा के विधायक केसर सिंह गंगवार ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विजय कश्यप की कल कोरोना के कारण मौत हुई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم