■ *दस हजार रुपए नकद व जेवर भी गायब*
■ *पीड़ित पति ने कार्यवाही के लिए पुलिस चौकी याकूबपुर में दी तहरीर*
औरैया
जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककरहिया में
रहस्यमय ढंग से एक महिला व उसका 10 वर्षीय अबोध लापता हो गया, पीड़ित पति ने कार्यवाही के लिए पुलिस चौकी याकूबपुर में तहरीर दी है।।
पुलिस चौकी याकूबपुर में दी गई तहरीर में रामशंकर पुत्र झब्बू लाल निवासी ककरहिया ने बताया कि वह विगत दिवस खेतों पर काम करने गया था, घर पर उसकी पत्नी सन्नो देवी दस वर्षीय बेटे के साथ मौजूद थी,इसी बीच उसकी पत्नी सन्नो देवी व बेटा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया,शाम को जब वह खेतों से लौटा तो घर में पत्नी व बेटा नहीं मिले और घर में रखे दस हजार रुपए व जेवर गायब मिला,इसके बाद पीड़ित पति ने आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश की, पता न चलने पर पुलिस चौकी याकूबपुर जाकर कार्यवाही हेतु तहरीर दी, पीड़ित पति रामशंकर ने बताया कि किसी बड़ी साज़िश के तहत पत्नी को गायब किया गया है।।
फ़ोटो : पीड़ित
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know