Top News

MBBS छात्र कोरोना मरीजो का करेंगे इलाज, लगेगी डयूटी

उत्तर प्रदेश न्यूज21
लखनऊ: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कोरोना के मरीज़ों का बेहतर इलाज करने के लिए अब MBBS के चौथी और पांचवें वर्ष के छात्रों को भी कोविड ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इतना ही नहीं कोविड के इलाज के लिए साधनों को बेहतर बनाने के लिए निजी अस्पतालों व प्रयोगशालाओं को अधिग्रहीत करने का फैसला भी लिया गया है।सीएम योगी के निर्देश मुताबकि, संक्रमण की वजह से MBBS छात्रों की परीक्षा निरस्त हुई है। लिहाजा उनकी ड्यूटी अस्पतालों में लगायी जाए ताकि, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से कुछ हद तक निपटा जा सके।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم