उत्तर प्रदेश न्यूज21
●ग्रामीण अंचल के कई लोगों को प्रोत्साहित कर करवा रहीं टीकाकरण
इटावा:कहते हैं बार-बार की जाने वाली कोशिशें अंततः सफल होती हैं। यही कर दिखाया जनपद के ब्लॉक भरथना के ग्राम साम्हों की आशा पुष्पा देवी ने। अपने अथक प्रयासों से ग्रामीण अंचल के लोगों की सोच को बदला और उन्हें कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। कोरोना काल में जब लोग अपने गांव वापस आए तो कुछ लोगों ने क्वॉरेंटाइन होने से बचने के लिए झूठ बोला लेकिन आशा पुष्पा देवी ने सर्वे करने के समय ग्रामीणवासियों के साथ सफल संवाद द्वारा लोगों को समझाया और उन्हें क्वॉरेंटाइन कराया।
आशा पुष्पा देवी ने वर्ष 2006 में जब आशा बहू का कार्य भार ग्रहण किया तो उन्होंने अपने काम से सबका मन मोह लिया। वह अपने गांव के लोगों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके मन तक पहुंच जाती हैं। पुष्पा देवी ने बताया उनके पति व उनके परिवार का सहयोग मिल रहा है। इसीलिए वह अपने कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को सुचारू रूप से करपाती हैं। पुष्पा देवी बताती हैं जब करोना टीकाकरण प्रारंभ हुआ तो लोगों ने उनसे कहा टीका लगवाने से कुछ नहीं होगा जिसको करोना होना है उसको हो जाएगा। तब पुष्पा देवी ने घर घर जाकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया और टीकाकरण की महत्ता को भी बताया और लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया।
वह बताती हैं 60 वर्षीय भगवत नारायण बिल्कुल भी टीकाकरण के लिए तैयार नहीं थे लेकिन उनके समझाने बुझाने के बाद उन्होंने टीका लगवाया और अपनी मानसिकता को भी बदला। इसी तरह 70 वर्षीय राधेश्याम ने टीका लगवाने से मना कर दिया और कहा मैं तो बुजुर्ग हूं टीका लगवाने से और बीमार पड़ जाऊंगा। मैं टीका नही लगावाऊंगा तब पुष्पा देवी ने उनको समझाया और कहा बुखार आना या हाथ पैरों में दर्द सामान्य लक्षण हैं। टीका लगवाने से कोई भी बीमार नहीं होता यदि आप टीका लगवाते हैं तो आप कोरोना की गंभीरता से बच जाएंगे। अंततः राधेश्याम ने टीकाकरण कराया। पुष्पा देवी अपने सफल प्रयास द्वारा लगभग 30 लोगों का टीकाकरण करवाया और उन्हें करोना के प्रति जागरूक बनाया साथ ही उन्हें समझाया टीकाकरण कराने के बाद भी मास्क और 2 गज दूरी का पालन जरूरी है। वर्तमान समय में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं वह अपनी पूरी निष्ठा से ग्रामीण वासियों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं और समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर टीकाकरण करवा रही हैं।
डीसीपीएम प्रभात बाजपेई बताते हैं कि आशा पुष्पा की कार्यशैली बहुत ही अच्छी है। मैं चाहता हूं जनपद की सभी आशा बहुएं पुष्पा के कार्य से प्रेरणा लेकर जनपद के लिए सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने बताया की ग्रामीण लोगों को जागरूक बनाकर सरकार द्वारा मिलने वाली निशुल्क सुविधा को उन तक पहुंचाने में आशा पुष्पा देवी की अहम भूमिका रही है। भरथना ब्लॉक के बीसीपीएम वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि ब्लॉक में जितनी भी आशा बहूएं हैं वह सभी अच्छा काम करती हैं लेकिन पुष्पा देवी अपने कार्य के प्रति निष्ठावान है । वह अपने क्षेत्र की चाहे गर्भवती की देखभाल, प्रसव कराना, टीकाकरण करवाना और कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के साथ सामंजस्य बिठाकर सहयोगी भूमिका निभाना हो। वह हर क्षेत्र में अपना शत-प्रतिशत प्रदान करती है। पुष्पा देवी ने कोरोना टीकाकरण के लिए ही नहीं ग्रामीणों को जागरूक किया उन्होंने गर्भवती व बच्चों के टीकाकरण के लिए भी लोगों को जागरूक किया है।
उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र
आशा पुष्पा देवी ने अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 2018 में आशा सम्मेलन में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 2019-20 में तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत सिफ्फसा व एनएचएम द्वारा 2018 में महिला नसबंदी करवाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान ने भी 2014 में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know