उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. इसको देखते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को घर से काम करने की सुविधा देने की घोषणा की.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को स्कूल आने से मुक्ति दे दी है. प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने इस संबंध में ट्वीट कर ये जानकारी दी. मंत्री ने ट्वीट कर बताया है कि ये सभी शिक्षक और शिक्षा मित्र या अनुदेशक अपने घर से काम कर सकेंगे. यानी सभी को वर्क फ्राम होम की सुविधा मिलेगी।आपको बता दें कि यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक तरीके से बढ़रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 28,287 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 167 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी प्रदेश सरकार को कोविड प्रभावित 5 शहरों में लॉकडाउन का आदेश दिया है. हालांकि सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश नहीं माना है. साथ ही यह साफ कर दिया है कि लॉकडाउन नहीं लगेगा.बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपने ट्वीट में कहा, ''कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों को घर से कार्य करने (Work from Home) की सुविधा दी जाएगी.' प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहले ही कई परीक्षाओं को स्थगित करने का सरकार ने फैसला किया है. इसके बाद स्कूल में कार्यरत शिक्षकों और अन्य स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने से संक्रमण की चेन तोड़ने में आसानी होगी.आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 28 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद अब राज्य में महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 2,08,523 पर पहुंच गई है. वहीं यूपी में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10000 पर पहुंचने वाला है. अब तक प्रदेश में 9997 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. बीते 24 घण्टों में लखनऊ में 5897, वाराणसी में 2668, प्रयागराज में 1576, कानपुर में 1365 और गोरखपुर में 810 नए मामले सामने आए हैं.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know